Doordrishti News Logo

जोधपुर, वैश्विक महामारी कोरोना के बीच वैशाख पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान शहर भर में कोविड गाइड लाइन की पालना करते हुए कई कार्यक्रम हुए। मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थालों पर पीपल पूजा के बाद हवन किए गए। हवन में आहुतियां देकर पूरे विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की गई।

वैशाख पूर्णिमा का पर्व बुधवार को प्रताप नगर स्थित हनुमान शनिधाम में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया। यहां सुबह दस बजे पीपल पूजा के बाद हवन कर आहुतियां दी गई। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी की गई और उन्हें भोग लगाया। इस अवसर पर पूनम चंद डाबी, राजेश गुप्ता, पुखराज चीतारा, लक्ष्मी, उमा व पंडित दामोदर महाराज तथा जादूगर गोपाल उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :- बालक ने मां के खिलाफ मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र

पंडित दामोदर भारद्वाज ने बताया कि हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत अधिक महत्व है। पूर्णिमा तिथि को बेहद ही शुभ माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन स्नान-दान का भी बहुत अधिक महत्व है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है, इसलिए भक्तों ने घर में रहकर ही वैशाख पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना की। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर में ही रहे और नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान किया।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026