ट्रक पर तिरपाल बांधते 33 केवी लाइन से लगा करंट, मौत
जोधपुर,शहर के निकटवर्ती झंवर रोड पर ट्रक पर तिरपाल बांधते खलासी को 33 केवी लाइन से करंट लगा। झटके के साथ नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के बीच चल बसा। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की और शव परिजन को सौंपा।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि खारडा भांडू निवासी उम्मेदसिंह पुत्र डूंगरसिंह की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 30 वर्षीय नैनसिंह पुत्र मोतीसिंह ट्रक पर काम करता था। वह ट्रक पर तिरपाल बांध रहा था। तब ऊपर से निकल रही 33 केवी विद्युत लाइन से उसे करंट लगा और वह नीचे गिर गया। इस पर उसे गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया है। शव कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

