Doordrishti News Logo

रिपोर्ट:- जेपी गोयल

शेरगढ़, इस बार शेरगढ़ क्षेत्र में मानसून की पर्याप्त बारिश नहीं होने से क्षेत्र के गांवों में सूखा व अकाल के हालात बनने लगे हैं। हालात इस कदर है कि देरी से हुई बारिश के बाद किसानों ने खेतों में बाजरा, मोठ, मूंग व ग्वार आदि की बुवाई की लेकिन समय पर पर्याप्त बारिश नहीं होने से अब बाजरा आदि कि फसलें झुलस रही हैं, जिसको लेकर किसान मायूस है। पूर्व कृषि मण्डी के डायरेक्टर लुम्बानसर (सुवालिया) निवासी रामुराम दहिया का कहना है कि बरसात की कमी से फसलें जल रही हैं किसान मायूस व चिंतित हैं।

शेरगढ़ क्षेत्र में बारिश

इस स्थिति में किसानों द्वारा खरीफ फसल बुवाई के लिए लिया गया ऋण भी भरना मुश्किल हो रहा है। स्थिति को देखते हुए सरकार किसानों का ऋण माफ करे। किसान भलाराम चौधरी का कहना है कि बालाजी नगर में आज से लगभग 2 माह पूर्व फसल बुवाई की गई थी जिसके बाद कम से कम दो बार ही बरसात हुई थी जिससे फसल काफी ठीक हो गई थी उसके बाद 1 माह से बिल्कुल बारिश नहीं होने के कारण अब फसलें जल कर नष्ट होने के कगार पर हैं।

शेरगढ़ क्षेत्र में बारिश

यदि समय पर इन्द्रदेव मेहरबान नहीं हुए तो किसानों की मेहनत चौपट हो जाएगी। एक खेत खसरा नम्बर 1256 जिसमें 30 बीघा में फसल बुवाई की हुई है यदि चार-पांच दिन में बरसात नहीं हुई तो यह पूरी की पूरी फसल जलकर नष्ट हो जाएगी। शेरगढ़ के तहसीलदार भारतसिंह राठौड़ का कहना है कि शेरगढ़ में इस साल सामान्य से कम बरसात हुई है। शेरगढ़ तहसील क्षेत्र में सितम्बर माह में फसल की गिरदावरी कराई जाएगी।

ये भी पढें – रामदेवरा जातरूओं की आड़ में शहर मेें घुसी बावरी गैंग

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026