गौ वंश संदिग्ध हालात में जला मिला: गौ भक्तों में रोष
- देर रात रातानाडा पशु चिकित्ससालय में कराया पोस्टमार्टम
- फुटेज से कारण तलाश रही पुलिस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गौ वंश संदिग्ध हालात में जला मिला: गौ भक्तों में रोष। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र 80 फीट रोड पर एक स्थान पर गुरुवार की देर शाम को गौवंश जली हालत में मिला। उसे मरने के बाद जलाया गया और कचरें में आग लगाने के बाद वह जला इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। इधर गौवंश के जलने की बात फैलने के साथ ही गौभक्त मौकास्थल पर एकत्र हो गए। बाद में शव को बरामद कर पुलिस ने रातानाडा पशु चिकित्सालय पर भिजवाया। जहां देर रात उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल किसी की तरफ से पुलिस में केस दर्ज नहीं कराया गया है।
लूणी की मोगड़ा कला में रात्रि चौपाल: कलक्टर आलोक रंजन ने सुनीं फरियादें
परिवाद या केस दर्ज कराए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आस पास सीसीटीवी कैमरें नहीं लगे है। सामने एक गोदाम आया है जहां से डीवीआर मंगवा कर जांच की जाएगी। थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि गौवंश जली हालत में मिला है। गाय का बछड़ा अथवा बछड़ी हो सकती है। यह बीस दिन का प्रतीत हो रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि वह मृत हो और बाद में उसे जला दिया गया होगा। पास में ही कचरा पड़ा है, कचरें में आग से भी जलने के आसार है। आस पास सीसीटीवी कैमरें नहीं है। घटनास्थल के सामने एक गोदाम आया है। उसके सुबह खुलने पर डीवीआर मंगवा कर जांच की जाएगी।
