लूणी की मोगड़ा कला में रात्रि चौपाल: कलक्टर आलोक रंजन ने सुनीं फरियादें
- 2 दिन में जर्जर बिजली तार बदलने के निर्देश
- मेधावी छात्रों का सम्मान
- ग्राम रात्रि चौपाल में एक्शन मोड में कलक्टर
- पेयजल-सड़क-बिजली के मुद्दों पर त्वरित निस्तारण के आदेश
- गर्मी में पानी संकट न हो
- 80% वाले छात्रों व खिलाड़ियों का सम्मान
- जर्जर तार 2 दिन में बदलेंगे -पेयजल जांच के आदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूणी की मोगड़ा कला में रात्रि चौपाल: कलक्टर आलोक रंजन ने सुनीं फरियादें। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार रात लूणी की ग्राम पंचायत मोगड़ा कला में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पेयजल,बिजली, सड़क,आवास और दूषित पानी से जुड़े दर्जनों परिवादों पर मौके से ही अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्य निर्देश
बिजली:-
जर्जर तारों की मरम्मत 2 दिन में पूरी हो। ढाणियों तक बिजली पहुंचाने के प्रकरण प्राथमिकता से निपटाएं।
पेयजल:-
गर्मी में निर्बाध आपूर्ति हो। PHED दूषित पानी की नियमित जांच करें, स्वच्छ जल दे।
आवास-योजना
PM आवास की बकाया किश्त पात्रों को तुरंत जारी हो।
फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
जनकल्याण
वृद्धावस्था पेंशन,शौचालय,पशु जलकुंड,सीवर-सड़क के काम समयबद्ध पूरे हों।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्या प्राथमिकता से हल हो। हर परिवाद पर गंभीर कार्रवाई कर राहत दें।
प्रतिभाओं का सम्मान
चौपाल में 10वीं-12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले और खेलों में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलक्टर ने बच्चों को अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कौन था मौजूद
CEO जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा, SDM लूणी हसमुख कुमार, संयुक्त निदेशक अनिल व्यास सहित राजस्व,पशुपालन,ऊर्जा, PHED, PWD,पंचायती राज, कृषि,चिकित्सा समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
