Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में दंपती घायल

जोधपुर,सड़क हादसे में दंपती घायल। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 21 सेक्टर मोड पर एक बोलेरो पिक-अप चालक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे पति के गंभीर चोटें आई है। जबकि पत्नी के पांव में फ्रेक्चर और मामूली चोटें आई।

यह भी पढ़ें – रक्त की एकएक बूंद मानव जीवन के लिए अनमोल-पटेल

इसके चलते पत्नी को छुट्टी देकर घर भेज दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। घायल व्यक्ति के भाई की रिपोर्ट पर चौहाबो थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक चौहाबो 23 सेक्टर निवासी मोहित माथुर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई सोमेंद्र माथुर अपनी पत्नी शिल्पा माथुर के साथ निजी कार्य से बाहर जा रहा था। तभी 21 सेक्टर मोड पर टर्न लेते समय पीछे से अनियंत्रित व लापरवाही से चलाते हुए चालक गेनाराम ने स्कूटर को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों वहीं पर गिर गए।

जिससे सोमेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। जिनको इलाज के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल के आईसीयू में रेफर किया है। जबकि पत्नी शिल्पा के फ्रेक्चर हुआ।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026