जोधपुर, तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच जोधपुर कमिश्ररेट पुलिस ने शनिवार को जिला पूर्व एवं पश्चिम के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च निकाला। पुलिस के आलाधिकारियों की अगवाई में यह रूट मार्च निकाले गए। शहर के नागौरी गेट, महामंदिर, भीतरी शहर, सरदारपुरा और बाहरी इलाकों के देवनगर, बोरानाडा बासनी एरिया में रूट मार्च निकाले गए।

इस दौरान पुलिस ने कोरोना संक्रमण को रोक ने के लिए जन जागरूकता का संदेश दिया। आमजन में कोरोना को लेकर चल रही उठापटक के बीच पुलिस की तरफ से कमिश्ररेट के इन इलाकों में निकाले गए रूट मार्च से संदेश भी दिया गया। लोगों को मास्क पहनने की अपील के साथ ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में रहने को कहा गया। ताकि कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ रही चेन को तोड़ा जा सके।
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

