Doordrishti News Logo

कांग्रेस का लोकतंत्र जिस डिब्बे में तालाबंद,उसकी चाबी कब की खो चुकी-शेखावत

दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने छात्राओं से अनाचार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि बेटियां पूछ रही हैं, “लड़की हूं तो राजस्थान में अपराधियों से लड़ सकती हूं क्या!” इस बारे प्रियंका वाड्रा को कुछ बोलना चाहिए। राजस्थान भारत में ही है, किसी दूसरे देश की बात नहीं हो रही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हैरान करने वाले आंकड़े हैं कि सालभर में सरकारी स्कूलों में बेटियों से अनाचार के 13 केस आ चुके हैं और पिछले दो माह में 6 ऐसे प्रकरण मिले हैं।

भयावह और शर्मनाक यह कि एक आरोपी तक को सजा नहीं मिली? उन्होंने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में नंबर एक पर है और यह सुनकर किसी राजस्थानी का सर तनकर नहीं उठेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपराध तो रोक नहीं पा रही, अपराधियों को सजा दिलाने में भी उसे रुचि नहीं है।

कांग्रेस गोवंश के प्रति संवेदनहीन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोटा नगर निगम द्वारा संचालित बंधा धर्मपुरा गौशाला में मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। पार्षदों ने ही बताया है कि वहां न चारा है और न इलाज की सुविधा। सवाल है कि कांग्रेस शासित बोर्ड करोड़ों का बजट कहां खर्च कर रहा है? गोवंश संरक्षण की आड़ में कहीं अपना ही तो पोषण नहीं कर रही कांग्रेस? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस गोवंश के प्रति संवेदनहीन है।

कांग्रेस का लोकतंत्र जिस डिब्बे में तालाबंद, उसकी चाबी कब की खो चुकी

शेखावत ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 12 दिसंबर की रैली की तैयारी जोरों पर है, लेकिन जो भी कार्यकर्ता अपनी बात पर जोर देता है, कांग्रेस में उसे बैठा देने का चलन है। बात वही मानी जाती है, जिस पर कांग्रेस के मालिकों की मुहर होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र जिस डिब्बे में तालाबंद रखा है, उसकी चाबी कब की खो चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह कल

June 5, 2026

हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कड़ी प्रतिक्रिया

June 3, 2026

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

टूट रहे संयुक्त परिवार, विरूपित होते लोक संस्कार

June 1, 2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस:जनचेतना,स्वतंत्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व का गौरवशाली इतिहास

May 31, 2026

तूफान में सूर्यनगरी बेपटरी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित शहर में भारी नुकसान

May 31, 2026