मतदान से पहले कांग्रेस का कड़ा एक्शन 25 बागी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

  • पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही
  • निष्कासित होने वालों में कई पदाधिकारी और पूर्व पार्षद भी शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मतदान से पहले कांग्रेस का कड़ा एक्शन 25 बागी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित। नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान से पहले कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले 25 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

इस कार्रवाई के बाद संबंधित कार्यकर्ताओं के पार्टी में सभी पद और दायित्व भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं। निष्कासित होने वालों में कई पदाधिकारी और पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। पार्टी ने इन नेताओं पर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में काम करने और पार्टी अनुशासन तोडऩे का आरोप लगाया है।

पार्टी के जिला संगठन महामंत्री कुश गहलोत ने बताया कि नगर निगम चुनाव में पार्टी के संविधान,नीतियों और अनुशासन के विपरीत कार्य करने वाले 25 लोगों को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए निष्कासित किया गया है। इन कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे अथवा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहकर काम किया। इसे कांग्रेस के संविधान,नीतियों और अनुशासन के विपरीत माना गया है।

मंगोलिया से हजारों किमी उड़कर पश्चिमी राजस्थान पहुंची कुरजां

मतदान से पहले सख्त संदेश
कांग्रेस की इस कार्रवाई को चुनाव से पहले पार्टी संगठन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩा या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना गंभीर अनुशासनहीनता है। निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

इन्हें किया निष्कासित
गहलोत ने बताया कि कांग्रेस ने जिन 25 लोगों को निष्कासित किया है, उनमें पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ कुछ पूर्व पार्षदों को भी निकाला गया है। पदाधिकारियों में मदेरणा कॉलोनी मंडल अध्यक्ष दौलत राम चौधरी,मंडल महासचिव ओबीसी चैनाराम खोजा, मंडल महासचिव ओबीसी (वार्ड संख्या 96),चेतन गहलोत,मंडल अध्यक्ष (वार्ड संख्या 20), उदय मन्दिर ब्लॉक महामंत्री भंवर लाल चौहान शामिल हैं।

पूर्व पार्षद कपिल मिश्रा, शोकत कुरैशी,रफिक कुरैशी,यूसुफ गुड्सा शामिल हैं। निष्कासित होने वालों में जाफरान वार्ड 63,रविंद्र सिंह सिसोदिया वार्ड 64, लिकायत अली रंगरेज वार्ड 69,अनिता परिहार वार्ड 99 और युसुफ खान गुड़सा बागी होकर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या 72 से मोहम्मद ईशरान जागीदार,वार्ड संख्या 74 से प्रभु सिंह,वार्ड संख्या 76 लक्ष्मण नायक,वार्ड संख्या 1 से रतन भाटी, वार्ड संख्या 26 से तारा चन्द गुर्जर,राधेश्याम खीची,कमल देवड़ा व मुकेश चौहान,वार्ड संख्या 3 से सुरेश लोहार,वार्ड संख्या 31 से जाहिद चौहान व साजिदा खताई, वार्ड संख्या 23 से जगदीश दाधीच और वार्ड संख्या 22 से शाकिर खान को भी निष्कासित किया गया है।

Related posts: