Doordrishti News Logo

सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या। बोरूंदा थाना क्षेत्र में खारिया खंगार स्थित सीमेंट फैक्ट्री में एक सिक्योरिटी गार्ड ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि दौसा जिले के मानपुर निवासी प्रकाश मीणा पुत्र कमलेश ने अपनी ड्यूटी पॉइंट के पास एक पेड़ से प्लास्टिक की मोटी रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुजानाराम विश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

34.614 किलो डोडा- पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने परिजनों की मौजूदगी में प्रकाश के शव को फंदे से उतरवाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक प्रकाश मीणा के मामा महेश चंद की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts: