Doordrishti News Logo

कलेक्टर ने सुरपुरा बांध के विकास कार्य का किया अवलोकन

निर्धारित समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए बेहतर कार्य के दिए निर्देश

जोधपुर,जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को सुरपुरा बांध के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर ने सुरपुरा डैम स्थल पर बारादरी के निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन किया। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रदीप हुड्डा ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा बारादरी के रंग रोगन के लिए उपयुक्त रंग का चयन किया गया। उन्होंने बारादरी में स्टोन फ्लोरिंग तथा रंगा रोगन के शेष रहे कार्य को इसी माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

collector-observed-the-development-work-of-surpura-dam

उन्होंने सुरपुरा पार्क पर वेस्ट टू वंडर के उद्देश्य से बन रहे पार्क का भी अवलोकन किया,जहां अपशिष्ट द्वारा मूर्तियों का निर्माण प्रस्तावित है।
अधिशासी अभियंता प्रदीप हुड्डा ने जिला कलेक्टर को जानकारी दी कि इस संबंध में 7 अक्टूबर को वर्क आर्डर जारी हो चुका है। कलेक्टर ने इस काम को करवा रहे ठेकेदार को नियत समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं सभी मूर्तियों की डिजाइन का पूर्व अप्रूवल लिया जाना सुनिश्चित कराएं। जिला कलेक्टर ने ठेकेदार को इस पार्क की डिजाइनिंग और डेवलपमेंट संबंधित प्लानिंग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने सुरपुरा डैम पार्क के द्वितीय चरण से संबंधित विकास कार्य के लिए वर्क आर्डर जारी कर कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर के साथ जेडीए आयुक्त अवधेश मीना, निदेशक अभियांत्रिकी महेंद्र सिंह पवार,अधीक्षण अभियंता राकेश परिहार,अधिशासी अभियंता प्रदीप हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता रामभरोसे चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026