Doordrishti News Logo

ईद मिलादुन्नबी पर 243 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

  • रक्तदान करने वाले भाग्यशाली रक्तदाता जफर अली को निःशुल्क भेजा जायेगा धार्मिक यात्रा पर
  • अखाड़ों के उस्तादों का किया सम्मान

जोधपुर,जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित रहमतुल-लिल-आलमीन ब्लड डोनेशन कैम्पैन और माई खदिज़ा हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के सहयोग से जालोरी गेट, ऑक्सफोर्ड स्कूल स्थित गौरी शंकर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 243 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर संयोजक मोहम्मद साबिर ने बताया कि इस ब्लड डोनेशन कैम्प में हिन्दू- मुस्लिम युवाओं,महिलाओं एवं आमजन ने बढचढ कर हिस्सा लिया। लोगों में रक्तदान के प्रति जागृति फैलाने के मक़सद से आयोजित कैम्प के अंत में अनूठी मिशाल पेश करते हुए 18 वर्षो की तरह इस वर्ष भी सभी रक्तदाताओ के नाम की लाॅटरी निकाली गई।

सोसायटी महासचिव निसार अहमद खिलजी ने बताया कि इस लाॅटरी में चौपासनी आठ नम्बर गली निवासी जफर अली का नाम निकला। जफर अली की उम्र 30 वर्ष है और वे वेल्डिंग का काम करते हैं। जफर को ‘मक्का मदीना उमरह धार्मिक यात्रा के एयर टिकट के लिए 40 हजार रूपये नकद प्रदान किये जायेगें। शिविर में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अय्यूब खान व विशिष्ठ अतिथि नगरनिगम दक्षिण प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह चौहान ने जफर अली को फोन पर मुबारकबाद दी।

सोसायटी के उपाध्यक्ष व सीईओ मोहम्मद अतीक ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति के अध्यक्ष हाजी हमीम बक्ष व पार्षद इरफान बेली सहित जुलूस-ए-मोहम्मदी में शिरकत करने वाले जोधपुर के सभी अखाड़ों के उस्तादों का साफा व जीनत-ए-हिन्द सामाचार की प्रति प्रदान कर सोसायटी की ओर से विशेष सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में आएएस अस्मा,समाजसेवी बसारत अली,सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद अली चुंदडीगर,सोसयटी सदस्य हाजी मोहम्मद इस्हाक, अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी,खुजिस्तां फिरोज काजी,शब्बीर हुसैन,सादात चुंदडीगर,मोहम्मद शफी डीसीबी, मोहम्मद इंसाफ,नर्सिंग प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री,मुजीब अहमद काजी, अयाज अहमद,मोहम्मद सादिक फारूकी,डाॅ जीशान,मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर,वाजिद शेख, रूसतम खान, जुगनू खान,बरकतुल्लाह खान, सुराब खान,शौकत अली एवं एमडीएम बल्ड बैंक व राॅटरी क्ल्ब ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग रहा। रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट किये गये। संचालन नईम शेख ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026