डिजिटल अरेस्ट मामले में सहआरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिजिटल अरेस्ट मामले में सहआरोपी गिरफ्तार। जोधपुर कमिश्नरेट की साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में सहआरोपी को करीब 500 किमी पीछा कर सवाईमाधोपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 1.85 करोड़ रुपए ठगे गए थे।
पुलिस निरीक्षक सुरेश सारण ने बताया कि 23 फरवरी को परिवादिया ने साइबर थाना में रिपोर्ट दी कि अनजान आरोपियों द्वारा वाट्सएप कॉल पर आधार कार्ड के क्राइम में प्रयुक्त होने के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर करीब 1.85 करोड़ रुपयों की ठगी कर ली गई। इस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गडरिया गैंग का हिस्ट्रीशीटर गिद्धिया गिरफ्तार
अब तक के अनुसंधान में पांच आरोपी गिरफ्तार कर 40 लाख रुपए रिफण्ड करवाए गए हैं तथा 22 लाख रुपए साइबर पुलिस की सतर्कता से ठगी होने से परिवादिया के बचाए गए थे। मामले में एक और आरोपी पिलौदा जिला सवाईमाधोपुर निवासी जनकराज पुत्र भागचन्द मीणा को गिरफ्तार किया गया है।
