Doordrishti News Logo

अवैध शराब बेचने के आरोप में आठ गिरफ्तार, दो महिलाएं शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब बेचने के आरोप में आठ गिरफ्तार,दो महिलाएं शामिल। कमिश्ररेट पुलिस ने रविवार को अलग अलग स्थानों पर अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ा। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया,जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के हैड कांस्टेबल रूप सिंह ने पूर्वी पाल विस्तार योजना बिहारी कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहे राजू सिंह पुत्र धारू सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।

इसी तरह बोरानाड़ा थाने के एएसआई मनोहरलाल ने एसईजेड रीको क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे हंसाराम उर्फ हंसराज पुत्र आसूराम को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की। झंवर थाने के एएसआई धन्नाराम ने धवा गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे मुकेश नाथ पुत्र पारसनाथ को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।

डिजिटल अरेस्ट मामले में सहआरोपी गिरफ्तार

इधर बासनी थाने के एएस आई पप्पाराम ने एक रेस्टोरेंट रोड के कट के निकट अवैध रूप से शराब बेच रहे जब्बर सिंह पुत्र सगत सिंह,एएसआई ओमप्रकाश ने भगवान महावीर कॉलोनी हड्डी मिल बासनी में प्रेम पुत्र शिव लाल को गिरफ्तार किया। जबकि सूरसागर थाने के एसआई चन्द्रकिशोर ने बड़ी भील बस्ती चांदपोल में अवैध रूप से शराब बेच रही उषा गिरफ्तार कर बेचने को रखी शराब जब्त की।

देवनगर थाने के एएसआई ओमाराम ने राजीव गांधी कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रही फू ली देवी को पकड़ा। लूणी थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने सावरीज भाखरी फींच क्षेत्र में मादाराम पुत्र भागीरथ को पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

Related posts: