Doordrishti News Logo

500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दो नकबजनी का खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दो नकबजनी का खुलासा। मंडोर थाना पुलिस ने नकबजनी की दो वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल से लेकर मुख्य मार्गों,चौराहों,दुकानों, पेट्रोल पंपों सहित विभिन्न स्थानों पर लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व शाहीन सी.ने बताया कि मंडोर क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की घटनाओं को पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा और एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश सारण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

हॉस्पिटल में इलाज करवाने आई महिला फरार

पहली वारदात में दिलीप नगर,लालसागर निवासी मनफूल गौड़ के घर से चोरों ने मुख्य द्वार और अलमारियों के ताले तोडक़र 3.32 लाख रुपये नकद, करीब 5.5 तोला सोना और 200 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी किए थे। इस मामले में पुलिस ने जाबिद शाह (24) निवासी बकरा मंडी, चांदपोल, खांडा फलसा को गिरफ्तार किया है।

दूसरी वारदात में दिलीप नगर निवासी लूणकरण सोनी की दुकान का सेंटर सरियों की मदद से तोडक़र चोरी की गई थी। चोर दुकान से करीब 15 हजार रुपये का किराणा सामान,तीन मोबाइल फोन तथा चांदी के आभूषण ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने पिन्टु सिंह (21) और खुमान सिंह (21) निवासी गुड़ा गंगा सेकंड,थाना सिरियारी,जिला पाली को मारवाड़ जंक्शन से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों से चोरी किए गए माल तथा अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा प्राप्त की गई है। पुलिस टीम द्वारा अन्य मामलों में भी उनकी संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।