Doordrishti News Logo

1.130 किलो अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1.130 किलो अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार। डांगियावास थाना पुलिस और क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.130 किलो अवैध अफीम का दूध जब्त किया है।

डांगियावास थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया कि रामनगर सालवा कलां में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिलने पर डांगियावास थाना पुलिस और सीएसटी की संयुक्त टीम आरोपी रामनगर सालवा कलां निवासी नाथूराम पुत्र खींयाराम जाट के ठिकाने पर पहुंची। तब वह हाथ में सामान लेकर भागने लगा।

45 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो तस्कर अरेस्ट

पुलिस जाब्ते ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद सामान में से 1.130 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।