Doordrishti News Logo

28 से 30 जून तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

  • जोधपुर संभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे
  • रीजनल कैंसर सेंटर एवं अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे
  • कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे
  • हेल्थकेयर अचीवर्स सम्मान समारोह में भाग लेंगे
  • दोपहर 1 से शाम 4 बजे का समय रिजर्व रहेगा
  • 4:30 से 6 के बीच होटल लेक व्यू में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे
  • गुरुवार 30 जून को प्रातः 9:30 से 11 बजे के बीच जनसुनवाई करेंगे
  • सुबह 11:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे
  • शाम 4 बजे श्रीसुमेर शिक्षण संस्थान के संस्थापकों के स्मारक व विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर संभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे तथा विभिन्न समारोह में भाग लेंगे।

मंगलवार 28 जून को मुख्यमंत्री देंगे जोधपुर संभाग को सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने तीन दिवसीय जोधपुर प्रवास के दौरान मंगलवार 28 जून को दोपहर 3 बजे जयपुर से जोधपुर आएंगे तथा शाम 4 से 6 बजे के बीच रीजनल कैंसर सेंटर एवं अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।

28 से 30 जून तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

29 जून को मुख्यमंत्री विभिन्न समारोह में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 29 जून को प्रातः 11 बजे स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह के लिए पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसोर्ट जाएंगे तथा दोपहर 12:30 बजे होटल पार्क प्लाजा में हेल्थकेयर अचीवर्स सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री का दोपहर 1 से शाम 4 बजे का समय रिजर्व रहेगा। तथा शाम 4:30 से 6 के बीच होटल लेक व्यू में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे।

गुरुवार 30 जून को होगी जनसुनवाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार 30 जून को प्रातः 9:30 से 11 बजे के बीच जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे तथा शाम 4 बजे वे श्रीसुमेर शिक्षण संस्थान के संस्थापकों के स्मारक व विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मुख्यमंत्री से मुलाकात के इच्छुक आगंतुक गुरुवार 30 जून को ही पहले से समय लेकर उनसे मुलाकात कर सकेंगे। गुरुवार 30 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026