Doordrishti News Logo

पांच दिवसीय निःशुल्क साफा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

जोधपुर, पुष्करणा सृजन सोसाइटी व पुष्करणा चिन्तन की ओर से चल रहे पांच दिवसीय निःशुल्क साफा प्रशिक्षण शिविर रविवार को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शहर विधायक मनीषा पंवार थी। इस अवसर पर 7 वर्षीय हर्षित ने पल भर में जोधपुरी साफा बांध कर सभी को चकित कर दिया।

बच्चे ने 5 दिन तक चले शिविर में साफा बांधने की ट्रेनिंग ली थी। हर्षित के अलावा 100 लोगों ने इस ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। इनमें सबसे छोटा हर्षित था।

समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद जोधपुर इकाई के महामन्त्री अमरचंद पुरोहित ने की व मेहरानगढ म्यूजियम ट्रस्ट के महाप्रबंधक जगतसिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि जोधपुरी साफा हमारी आन बान शान का प्रतीक है और इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि विश्वविख्यात है। उन्होंने शिविर आयोजन की सराहना की और कहा कि हमारी संस्कृति से भावी पीढ़ी को जोडऩे की दृष्टि से यह प्रशिक्षण शिविर बहुत महत्वपूर्ण है।

विशिष्ट अतिथि जगतसिंह राठौड़ ने जोधपुरी साफा सहित मरण परण, तीज त्योहारों व अन्य अवसरों पर बांधे जाने वाले साफों की विस्तृत चर्चा की। समारोह अध्यक्ष पुरोहित ने साफा बांधने के प्रशिक्षण को व्यापक रूप देने की जरूरत बताई और कहा कि इससे बालक बालिकाओं व युवाओं को अधिकाधिक जोडऩा चाहिये।

सौ से ज्यादा लोगों ने लिया प्रशिक्षण

प्रारम्भ में शिविर निदेशक व मुख्य प्रशिक्षक मनोज बोहरा ने शिविर की जानकारी दी व बताया कि पांच दिवसीय इस शिविर में एक सौ से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया जिसमें बालिकाओं व महिलाओं सहित आठ से साठ साल की आयुवर्ग के व्यक्तियों ने साफा बांधने का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर छोटे बालक सात वर्षीय हर्षित व बारह साल के वैभव ने साफा बांधने का प्रदर्शन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026