Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री ने सुरपुरा बाँध दुर्घटना पर जताया गहरा दुःख

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जोधपुर में मंडोर क्षेत्र के सूरपुरा बांध में डूबने से 3 जनों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सुरपुरा बांध दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु को दुःखद बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिजनों को इस आघात को सहने की शक्ति एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

जिला कलक्टर ने मौके पर पहुंच कर ली हादसे की जानकारी

रविवार को सुरपुरा बांध दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने बताया की सुरपुरा बाँध में डूबने से तीन जनों की मृत्यु हो गई है जबकि दो जनों को बचा लिया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026