Doordrishti News Logo

पानी के टैंक में मिलाया केमिकल, पंद्रह लोगों की बिगड़ी तबीयत

-प्रतियोगी भावना के चलते वारदात को अंजाम देने का संदेह

जोधपुर,शहर के बालसमंद रॉयल्टी नाका के पास में चल रहे पानी के प्लांट के टैंक में केमिकल अथवा डीजल मिला देने से जहरीला हो गया। इस पानी को पीने वाले पंद्रह बीस मजदूर बीमार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्लांट मालिक ने एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दी है। संदेह है कि प्रतियोगी भावना के चलते यह वारदात की गई है।

यह भी पढ़ें- गब्बर गैंग 000 का पांच हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार

मंडोर पुलिस ने बताया कि घटना में खोखरिया बेरा निवासी विनोद पुत्र खेमसिंह गहलोत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक पानी का प्लांट बालसमंद रोड रॉयल्टी नाका के पास में चल रहा है। जहां से पानी के कैंपर आदि सप्लाई होते है। यहां पर रात के समय किसी शख्स ने पानी के टैंक में केमिकल अथवा डीजल डाल दिया। जिससे वहां काम करने वाले उसके पंद्रह बीस मजदूरों ने पानी को पी लिया,जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टी दस्त की शिकायत पर अस्पताल लाया गया। प्लांट मालिक विनोद ने इस संबंध में कुलदीप नाम के एक शख्स पर संदेह जाहिर करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दी है। कुलदीप भी पानी का काम करता है। जो उससे प्रतिस्पर्धा की भावना रखता है। फिलहाल मंडोर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026