Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप में घुसे नकबजन को लोगों ने मौके से पकड़ कर बुरा तरह पीट

-घटना का वीडियो आया सामने
-लात घूंसों के  साथ पीटा और बंधक बनाया

जोधपुर,शहर के झालामंड चौराहा स्थित एक ज्वैलरी शॉप में गुजरी रात को दो नकबजन घुसे। यहां पर चोरी कर रहे थे। तब अंदर लाइट जलते देख किसी ने दुकानदार को फोन कर दिया। बाद में दुकानदार और अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। चोरों  को दुकान से बाहर निकलवा कर बुरी तरह उन्हें पीटा गया। इस घटना का वीडियो शहर में वायरल हुआ है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उन्हें किस कदर पीटा गया। उन्हें बाद में पोल से बांध दिया गया। दुकानदार ने कुड़ी थाने में चोरी प्रयास में केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें- होटल के रूम से हीरे जड़ित लाखों के आभूषण चोरी

कुड़ी सेक्टर दो मेें रहने वाले मुकेश सोनी पुत्र रमेश चंद्र सोनी ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसकी झालामंड चौराहा के नजदीक प्रियंका ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रात को दो शख्स दुकान में चोरी की नीयत से घुसे थे। बाद में इस बारे में पता लगने पर वह दुकान पर पहुंचा। इस बीच आस पास काफी लोग एकत्र हो गए। बाद में दुकान में घुसे चोरों को बाहर निकलवाया गया।

इसे भी पढ़िए- कंठी लूट गिरोह का पर्दाफाश 3 गिरफ्तार

इधर दुकान में चोरी की नीयत से घुसने वाले दोनों नकबजनों को बाहर आते ही लोगों ने बुरी तरह पीटा और वीडियो बनाया। दोनों लात घूंसों के साथ डंडों से पिटाई की गई। उन्हें पोल से बांध कर रखा गया। फिर पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया। कुड़ी पुलिस ने घटना में चोरी प्रयास का मामला दर्ज किया है। पकड़े दोनों नकबजनों से पड़ताल जारी है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026