Doordrishti News Logo

जोधपुर, वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई व प्रभारी मंत्री, उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने रविवार को जोधपुर के पास जालोर के महेशपुरा में बस दुर्घटना में करंट लगने से झुलसे व्यक्तियों की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वे महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती सभी 7 घायलों से मिले और उनकी स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक महात्मा गांधी अस्पताल राजश्री बेहरा व घायलों का ईलाज कर रहे चिकित्सकों से जानकारी लेने के साथ ही उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंनें घायलों के परिजनों को 50-50 हजार के चेक दिए। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी तरह की कमी न रहे।
वन एवं पर्यावरण मंत्री व प्रभारी मंत्री ने कहा कि जालौर के महेशपुरा गांव में हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद है। राज्य सरकार ने हादसे में मृतकों के आश्रितों को तत्काल प्रभाव से दो दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी है। उन्होंने भर्ती मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, शहर विधायक मनीषा पंवार व महापौर नगर निगम उत्तर कुन्ती देवड़ा ने भी घायलों की कुशलक्षेम पूछी। इस मौके पर संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह, एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा उपस्थित थे।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026