Doordrishti News Logo

कंपनी में मोटे मुनाफे का लालच देकर 1.51 लाख की ठगी

  • अब शातिर ने फोन उठाना छोड़ा
  • केस दर्ज

जोधपुर,शहर के कुड़ी भगतासनी स्थित प्रजापति कॉलोनी झालामंड के एक व्यक्ति से शातिर ने कंपनी में मोटे मुनाफे का लालच देकर उससे 1.51 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। रूपए दो साल पहले दिए गए। मगर न तो मुनाफा मिला और न ही दी गई रकम को लौटाया। पीड़ित ने अब कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से कुड़ी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि प्रजापति कॉलोनी झालामंड निवासी सांवरराम पुत्र छिन्नाराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह चाय की दुकान चलाता है। उसके पास में 28 अक्टूबर 2020 में एक शख्स आया और खुद को सिरोही ईश्वरलाल माली होना बताया। वह एक कंपनी अर्नवेल में काम करने की जानकारी दी। आरोपी ने कहा कि कंपनी में पैसे लगाओगे तो बड़ा मुनाफा होगा प्रतिमाह ब्याज सहित पैसे मिलेंगे। झांसे में सांवरराम ने उसके कहे अनुसार फोन पे के माध्यम से अलग अलग किश्तों में 1 लाख 51 हजार 240 रूपए जमा करवा दिए। मगर न तो मुनाफा हाथ आया और न ही दी रकम फिर मिली। आरोपी ने अपने दो मोबाइल नंबर भी दिए जो बंद कर दिए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026