Doordrishti News Logo

उपभोक्ता राज्य आयोग के अध्यक्ष चटर्जी का स्वागत

जोधपुर, राजस्थान राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर अतुल कुमार चटर्जी का भावभीना स्वागत किया गया। चटर्जी के यहां आगमन पर सोमवार को उपभोक्ता आयोग परिसर में आयोजित समारोह में जिला आयोग के अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर लाटा व चंद्र कला जैन तथा सदस्य डॉ अनुराधा व्यास, आनंद सिंह सोलंकी, राजाराम,अफसाना तथा स्टाफ सदस्य व अधिवक्तागण ने उनको साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

राज्य आयोग के नवनियुक्त सदस्य लियाकत अली का भी साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि जस्टिस बनवारी लाल शर्मा के गत 8 मई को अध्यक्ष पद से सेवा निवृति के बाद चटर्जी द्वारा राज्य आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष का पद भार ग्रहण किया गया है। वे जिला न्यायाधीश, जोधपुर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अभी राज्य आयोग के वरिष्ठतम न्यायिक सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। चटर्जी के राज्य आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय  अधिवक्ता व उपभोक्ता आंदोलन से जुड़े हुए लोगों द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026