Doordrishti News Logo

मोबाइल पर परिचित से बात कर रहा था, बाइक सवार मोबाइल झपट कर ले गया

जोधपुर, शहर के रातानाडा क्षेत्र में एक युवक का मोबाइल लूट लिया गया। वह अपने परिचित से मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहा था। तब पीछे से एक बाइक पर आए बदमाश ने यह कारस्तानी की। रातानाडा थाने में इस बारे में लूट का मामला दर्ज किया गया है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि मोहन पुरा पुलिया स्थित मरूधर केसरी निवासी सावन शर्मा पुत्र उमाशंकर शर्मा अपने घर से मोहनपुरा पुलिया की तरफ पैदल निकल रहा था। वह मोबाइल पर किसी परिचित से बात करते चल रहा था। इस बीच पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए युवक ने नृसिंह उद्यान के समीप उसका मोबाइल झपट लिया। बाद में तेजी से भाग निकला। रातानाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर अब सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026