Doordrishti News Logo

भाजपा नेता सहित कई लोगों पर केस दर्ज

मौत पर मुआवजे की मांग पर रास्ता रोकने का मामला

जोधपुर,भाजपा नेता सहित कई लोगों पर केस दर्ज।शहर के जूनी मंडी स्थित गंगश्यामजी के मंदिर में नंदोत्सव पर हुए हादसे में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर एमजीएच मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन करने और रास्ता रोकने पर पुलिस ने भाजपा नेताओं,परिजनों,स्वर्णकार समाज के लोगों के खिलाफ पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया है। सरदारपुरा थाने में इस बाबत केस दर्ज हुआ है। सरदारपुरा थाने के एसआई दीपलाल के अनुसार 30 सितंबर की शाम से देर रात्रि तक भाजपा नेता अतुल भंसाली,राजेन्द्र सोनी,जनक सोनी, शिव कुमार सोनी के साथ दिलीप सोनी,नरेन्द्र सोनी,प्रेम नागौरी,दत्तु सोनी,शिवप्रकश सोनी,निर्मल सोनी, किरपाराम सोनी पूर्व पार्षद,मोहन महामंत्री सोनी समाज,भोजराज सोनी अध्यक्ष समाज संगठन,जितेन्द्र उर्फ जीतू सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें – मां सरस्वती जाप का अनुष्ठान संपन्न

सनद रहे कि गत 8 सितंबर को भीतरी शहर के गंगश्याम जी मंदिर में रात में नंदोत्सव कार्यक्रम हादसे में एक युवक कैलाश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी एमजीएच में 21 दिन बाद उपचार के बीच मौत हो गई थी। इस पर परिजन,समाज के लोगों सहित जनप्रतिनिधियों की तरफ से मुआवजा राशि और अन्य मांगों को लेकर 30 सितंबर को एमजीएच मोर्चरी के सामने सडक़ पर जाम लगाकर रास्ता रोका गया था। जबकि राज्य सरकार की तरफ से हाल में एक विधेयक लागू किया गया था कि शव का सम्मान करना होगा। उसको लेकर कोई रास्ता रोकने या उपद्रव की मनाही थी,अन्यथा कड़े कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। मगर उक्त लोगों द्वारा शव का सम्मान नहीं किया गया और रास्ता रोककर प्रदर्शन करने के साथ जाम लगाया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026