Doordrishti News Logo

आगे चल रहे डंपर से टकराई कार दो युवक गंभीर घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आगे चल रहे डंपर से टकराई कार दो युवक गंभीर घायल। बालेसर कस्बे में नेशनल हाईवे-125 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। हादसा शनिवार देर रात हुआ।

सड़क हादसा दिखाने की साजिश बेनकाब

पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार तेज गति से जा रही थी। ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार आगे चल रहे डंपर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से बालेसर सीएचसी पहुंचाया।

डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। हादसे में देचू निवासी कार चालक मुकेश सोनी पुत्र रामचंद्र सोनी और उसके साथ सवार खेमाराम जाट घायल हुए।

जमीनी विवाद में एयरफोर्स जवान का तोड़ा हाथ, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा