Doordrishti News Logo

विवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज हत्या का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज हत्या का आरोप।चामूथाना क्षेत्र के ठाडिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि बालेसर दुर्गावतां गांव निवासी पूनम कंवर (23) पुत्री खेतसिंह की शादी करीब दो साल पहले अप्रैल 2024 में ठाडिया गांव निवासी समुद्रसिंह के साथ हुई थी। समुद्रसिंह और उसका भाई दोनों दुबई में नौकरी करते हैं और डेढ़ माह पूर्व ही घर आए थे।

स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी से मोबाइल चोरी

मृतका के पिता खेतसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि पूनम के पति समुद्रसिंह और सास कमला कंवर कम दहेज लाने के लिए उनकी बेटी को ताने देते और मारपीट करते थे। कई-कई दिनों तक उसे कमरे में बंद रखा जाता था और खाना तक नहीं दिया जाता था।

कुछ दिन पहले पूनम अपने मायके आई थी,जहां उसने माता-पिता को ससुराल में हो रही प्रताडऩा की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि उससे नकदी,सोना-चांदी लाने की मांग की जा रही है और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात पति और सास ने पूनम को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया,जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे तो मृतका के मुंह और नाक से झाग निकलते मिले, जिसके आधार पर उन्होंने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

आगे चल रहे डंपर से टकराई कार दो युवक गंभीर घायल

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026