Doordrishti News Logo

सड़क हादसा दिखाने की साजिश बेनकाब

-जानलेवा हमले का खुलासा
-लव मैरिज से उपजी रंजिश में रची गई थी साजिश
-चार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसा दिखाने की साजिश बेनकाब। ग्रामीण पुलिस ने कोर्ट से लौट रहे एक युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने इस वारदात को एक सामान्य सडक़ दुर्घटना का रूप देने का षड्यंत्र रचा था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या के निर्देशानुसार गंभीर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कापरड़ा थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। घटना 9 जुलाई की है। पीपाड़ शहर निवासी पीडि़त असलम ने जोधपुर एम्स अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान पुलिस को बयान दर्ज कराया था।

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का संचालन शुरू

इसमें बताया कि उसके भाई अजरुद्दीन ने सानू नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। वारदात के दिन वे सभी जोधपुर न्यायालय में पेशी के बाद घर लौट रहे थे। तभी डांगियावास पुल के पास कुछ बदमाशों ने वाहनों से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने रास्ते में उन पर पत्थर फेंके और डराने की कोशिश की। इसके बाद कापरड़ा थाना क्षेत्र में द्वारिकाधीश होटल के पास आरोपियों ने एक डम्पर को सडक़ के बीच लगाकर जोरदार टक्कर मार दी।

इस हमले में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना दिखाने का प्रयास आरोपियों ने पूरी योजना के तहत इस जानलेवा हमले को एक सडक़ हादसा दिखाने की कोशिश की थी ताकि वे कानून की गिरफ्त से बच सकें। लेकिन कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया,जिससे आरोपियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

बाड़े में खड़ी कार में मिला 1.17 क्विंटल डोडा पोस्त

पुलिस ने मामले में सिन्धी नगर,कापरड़ा निवासी फिरोज खान पुत्र अल्लारख खां,रिया सेठा की,पीपाड़ शहर निवासी वीरेन्द्र पुत्र पप्पूराम,शास्त्री कॉलोनी,पीपाड़ शहर निवासी समीर पुत्र शेरू खां और निवासी हनीफ पुत्र इस्माइल खां को गिरफ्तार किया है।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026