सूर्यनगरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन ऊंटों की मौत
-ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
-सूर्यनगरी 40 मिनट और वंदे भारत एक घंटे लेट रही
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूर्यनगरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन ऊंटों की मौत।पाली जिले के बोमादड़ा के निकट शनिवार रात सूर्यनगरी ट्रेन की चपेट में आने से तीन ऊंटों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई,जिसके चलते रेलवे ट्रैक कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लीयर कराया,जिसके बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया गया। इस दौरान सूर्यनगरी और वंदे भारत ट्रेन देरी से चली, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क हादसा दिखाने की साजिश बेनकाब
जानकारी के अनुसार पाली जिले के बोमादड़ा और राजकियावास रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार रात रेलवे ट्रैक पार कर रहे तीन ऊंट सूर्यनगरी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। टीम ने मृत ऊंटों को ट्रेक से हटाकर रेलवे लाइन को क्लीयर कराया।
हादसे के कारण सूर्यनगरी ट्रेन करीब 40 मिनट देरी से चली,जबकि वंदे भारत ट्रेन करीब एक घंटे लेट हो गई। वंदे भारत ट्रेन का पाली रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय रात 9:29 बजे था, लेकिन ट्रेन रात करीब 10:30 बजे पाली पहुंची। ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी से मोबाइल चोरी
