Doordrishti News Logo

बस चालक की लापरवाही ने ली युवक की जान

जोधपुर,बस चालक की लापरवाही ने ली युवक की जान।जिले के भोपाल गढ़ क्षेत्र में एक बस चालक की लापरवाही ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया। चालक मौके से फरार हो गया। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन

भोपालगढ़ निवासी कानाराम पुत्र भंवरलाल माली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई रामनारायण बाइक लेकर भोपालगढ़ बस स्टेण्ड से निकल रहा था। तब एक बस के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक पिंटू जाट को नामजद कर जांच आरंभ की है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: