Doordrishti News Logo

एस्कॉर्ट करती बुलेट जब्त,तीन ट्रेक्टर ट्राली अवैध बजरी जब्त

– बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),एस्कॉर्ट करती बुलेट जब्त,तीन ट्रेक्टर ट्राली अवैध बजरी जब्त। कमिश्ररेट में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। रविवार को लूणी पुलिस ने अवैध बजरी के तीन प्रकरण बनाए हैं। जिसमें एक एस्कॉट करती बुलेट को भी जब्त किया है। साथ ही तीन ट्राली अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टरों को जब्त किया। एक में आरोपी अज्ञात है। तीन अलग अलग प्रकरण दर्ज हुए हैं।

आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा गिरफ्तार,जेल भेजा

थानाधिकारी डॉक्टर हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर पुलिस की निरंतर कार्रवाई के तहत तीन मामले बनाए गए हैं। लूणी थाने के एएसआ गोरधनराम ने लूणी कस्बे में अवैध रूप से बिना नम्बरी ट्रैक्टर ट्रोली में बजरी का खनन कर परिवहन कर रहे रेलवे कॉलोनी लूणी निवासी दौलतराम पुत्र बाबूलाल विश्नोई और सुनिल पुत्र बाबूलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रोली जब्त की। इनके पास से एक बुलेट गाड़ी को भी जब्त किया गया है जो बजरी ट्राली को एस्कार्ट कर चल रही थी।

दस लाख के आभूषण दस तोला सोना और पाव भर चांदी चोरी

थाने के हैड कांस्टेबल ओम सिंह ने धांधिया गांव में अवैध रूप से लूणी नदी से बजरी का खनन कर ट्रैक्टर ट्रोली में परिवहन कर रहे श्रवण कुमार पुत्र गंगाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रोली जब्त की।जबकि हैड कांस्टेबल छोटूराम ने काला भाटा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रोली भरकर ले जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी ट्रैक्टर ट्रोली छोडक़र भाग छूटा। अवैध बजरी को बरामद कर माइनिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026