Doordrishti News Logo

खुद को पुलिस कर्मी बताकर स्कार्पियो लूट कर ले गए

-पहले आकर कहा गाड़ी चोरी की है
-स्कार्पियो की किश्तें भी बकाया बताई जा रही
-पुलिस कर रही अब तलाश

जोधपुर(डीडीन्यूज),खुद को पुलिस कर्मी बताकर स्कार्पियो लूट कर ले गए। शहर के मंडलनाथ दइजर रोड पर 2 मई को एक स्कार्पियो चालक से उसकी गाड़ी लूट ली गई। एक अन्य एसयूवी में आए बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी होना बताया और गाड़ी को चोरी की बता कर चाबी छीनी फिर गाड़ी लेकर चलते बने। पीडि़त ने करवड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा गिरफ्तार,जेल भेजा

करवड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि विनायकपुरा निवासी भंवरलाल पुत्र मोहनराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 2 मई की दोपहर को वह अपनी स्कार्पियो लेकर मंडलनाथ चौराहा स्थित बैंक में किश्तें जमा कराने जा रहा था। रास्ते में मंडलनाथ क्षेत्र में ही स्थित एक दुकान पर चाय पीने के लिये रुका। तब एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार होकर आए चार युवकों ने खुद को पुलिस वाला होना बताते हुए उसकी गाड़ी चोरी का होने को कहा। उससे चाबी छीन ली और उसको कागजात लेकर रातानाडा थाने आने की धमकी देकर गाड़ी ले गए।

मूंगफली कारोबारी की फैक्ट्री से नौकर चुरा ले गया आठ लाख रुपए

स्कार्पियों चार युवको में से दो युवक ले भागे। जबकि दो युवको ने उसको अपनी स्कार्पियों में बैठाया और रास्ते में डराने धमकाने के साथ वीडियो बनाया और जान से मारने की धमकी देकर मथानिया फांटे के पास छोडक़र भाग छूटे।थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि उसकी गाड़ी की किश्तें भी बकाया है। संदेह है कि फाइनेंस कंपनी वाले भी हो सकते हैं। फिलहाल उनके पकड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026