Doordrishti News Logo

भाई ने बहन बहनोई पर लगाया रिवाल्वर से धमकाने का आरोप

जोधपुर, शहर के माता का थान स्थित बाबा रामेदव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बहन और बहनोई पर उसे वाटसएप कॉल कर रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। माता का थान पुलिस इसमें अब जांच में जुटी है। मामला आपसी विवाद का होना बताया जाता है। आरोप है कि बहन बहनोई ने उसके फेसबुक आईडी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

माता का थान पुलिस ने बताया कि बाबा रामदेव नगर 80 फुट रोड भदवासिया निवासी गोपाल पुत्र ओमप्रकाश सोनी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके बहनोई नरेंद्र सोनी और उसकी बहन ने पारिवारिक विवाद के चलते उसकी फेसबुक आईडी गलत पोस्ट डालने के साथ धमका रहे है। इसके अलावा इन लोगों ने उसे वाट्सएप कॉलिंग कर रिवाल्वर दिखाकर धमकाया है। पीडि़त का आरोप है कि उसे 5 और 8 दिसम्बर से धमकियां मिल रही हैं। इसके अलावा अगस्त माह में भी उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मारपीट की गई थी। पुलिस को भी उसके घर में बुलाया गया था। माता का थान पुलिस ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026