बजरंग दल का विराट शौर्य संचलन 19 को
प्रथम निमंत्रण गणपति को दे घोष के साथ किया वंदन
जोधपुर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर का शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में विराट शौर्य संचलन रविवार 19 दिसंबर को सरदारपुरा के गाँधी मैदान से निकलेगा जो बी रोड गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट सोजती गेट, रेलवे स्टेशन होते हुए सत्संग भवन पर समापन होगा। बजरंग दल प्रान्त संयोजक विक्रम परिहार ने बताया कि संचलन के सफल आयोजन के लिए बुधवार सुबह रातानाडा गणेश मंदिर आकर घोष वादन कर प्रथम पूज्य गणपति वंदना कर न्यौता गया।

विहिप मंत्री पंडित राजेश दवे ने बताया कि संचलन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस तैयारी को अंतिम रूप दे रहे है। हर कॉलेज, छात्रावास में युवाओं से सम्पर्क कर आयोज्य को भव्य व सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बजरंग दल के अंकित मालवीय, दीपक व्यास, रेवत सिंह, मोहब्बत सिंह, जितेंद्र शर्मा, पंकज देवड़ा, तरुण सोतवाल, दिनेश चौहान, चेतन गोयल सहित कार्यकर्ता हर प्रखंड में बैठक कर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

