जोधपुर, शहर के निकटवर्ती करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में श्रमिक युवती से कमठा मुनीम और साथी द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना 15 अप्रेल की देर शाम की है। पीड़िता के भाई की तरफ से शुक्रवार को पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। पीडि़ता का आज मेडिकल करवाने के साथ अनुसंधान आरंभ किया गया है।

करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर एक युवती काम पर लगी है। 15 अप्रैल की सुबह उसे कमठे का मुनीम हेतराम विश्रोई और साथी कमठा मजूदर मदाराम मिले थे। फिर लोगों ने टाइम पर काम पर आने के लिए कहा। वह काम पर गई तब दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बाद में यह घटनाक्रम अपने भाई को बताया। इस पर वह शुक्रवार को थाने पहुंचा और मुनीम हेतरात विश्रोई और मदाराम के खिलाफ केस दर्ज करवाया।