Doordrishti News Logo

विश्व पुस्तक दिवस पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

जोधपुर,राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय जोधपुर द्वारा आज विश्व पुस्तक दिवस पर इस वर्ष की थीम “पढ़ें ताकि आप कभी अकेला महसूस ना करें” के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय में मारवाड़ री ख्यात, गांधी साहित्य, मारवाड़ का इतिहास सहित दुर्लभ ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई। गांधीवादी अशोक चौधरी ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति को नई चेतना ज्ञान से रूबरू करवाती हैं, पुस्तक व्यक्ति की सच्ची मित्र ही नहीं बल्कि उसके जीवन निर्माण करने की कुंजी भी है। सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष संतोष व्यास ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, साहित्य व पुस्तकालय की जानकारी दी। कार्यक्रम में शहर की नामचीन कवियत्री डॉ सूरज माहेश्वरी, सतीश कुमार शर्मा, गणपत पटेल, टीना सोलंकी, डॉ संतोष छापर, नीलम, वृन्दा, विशाल, राजेन्द्र शर्मा, जगदंबा सिंह सहित पाठकों की भागीदारी उत्साहवर्धक रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: