Doordrishti News Logo

सात हजार का डीजल भरवाकर भागे बोलेरो सवार

  • स्केनर मशीन और मोबाइल छीनने का प्रयास
  • 26 दिसम्बर रात की घटना
  • अब कराया केस दर्ज

जोधपुर,सात हजार का डीजल भरवाकर भागे बोलेरो सवार। शहर के सूरसागर स्थित चौपड़ के पास में एक पेट्रोल पंप पर 26 दिसम्बर की रात को बोलेरो में आए अज्ञात शख्स सात हजार का डीजल भरवाने के बाद भाग गए। पेट्रोल पंप स्टाफ को स्केनर और मोबाइल से पेमेंट करने का बोला और छीनाझपटी का भी प्रयास किया।बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया गया। मगर सुराग हाथ नहीं लगा। अब इस बारे में सूरसागर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि मालियों का बास राजबाग निवासी जगदीश पुत्र मोहनलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह रिलायंस पेट्रोल पंप का संचालन चौपड़ में करता है। 26 दिसम्बर की रात साढ़े दस बजे पंप पर एक सफेद रंग की बोलेरो आई।

यह भी पढ़ें – ट्यूबवैल पर फ्जू बांधते करंट लगने से कृषक की मौत

इसमें सवार युवक ने 4500 रुपए का डीजल भरने को कहा। तब स्टाफ नितेश ने उसकी गाड़ी में डीजल भर दिया। बाद में बोलेरो सवार ने आगे रखे ड्रम में 2500 का डीजल भरने को कहा। मगर ड्रम में 2400 का ही डीजल भर पाया। वह फुल हो गया। बाद में पेमेंट देने की बात पर बोलेरो सवार ने कहा कि वह मोबाइल से पेमेंट करेगा और स्केनर मशीन को मंगवाया। जब उसका स्टाफ नितेश स्केनर और मोबाइल को जोडऩे का प्रयास कर रहा था तब उसके हाथ से स्केनर मशीन और मोबाइल झपटने का प्रयास बोलेरो सवार द्वारा किया गया। बोलेरो सवार फिर वहां से भाग गया। स्टाफ के दो लोगों ने बोलेरो का बाइक से पीछा भी किया मगर वह बाद में ओझल हो गया। सूरसागर पुलिस ने इस बारे में अब केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed