पानी की मोटर चालू करते अधेड़ को लगा करंट, मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी की मोटर चालू करते अधेड़ को लगा करंट, मौत। निकटवर्ती मथानिया स्थित भैसेर कोतवाली में पानी की मोटर चालू करते करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
नाले में मिले शव की हुई पहचान,शराब के नशे में गिरा था
मथानिया पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर एक गवारिया बस्ती निवासी देवाराम भैसेर कोतवाली में पानी की मोटर चालू कर रहा था,तब उसे करंट लग गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र भोमाराम की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
