Doordrishti News Logo

जेल से दी दुष्कर्म पीड़िता को फिर से गैंग रेप और बच्चे के जान की धमकी

  • आरोपी जेल में बैठा पीड़िता को धमका रहा
  • दो सगे भाईयों पर लगा था गैंग रेप का आरोप

जोधपुर,जेल से दी दुष्कर्म पीड़िता को फिर से गैंग रेप और बच्चे के जान की धमकी।शहर के बासनी हाल भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीडि़ता को आरोपी ने जेल से फिर गैंग रेप और बच्चें को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी पीडि़ता को धमकाने के प्रकरण में जेल में है। दुष्कर्म केस में भी उसकी जमानतें खारिज हो चुकी हैं। पीडि़ता ने अब भगत की कोठी पुलिस थाने मेंं आरेापी के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि बासनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 20 अप्रेल 23 को उपेंद्र पुरी और उसके भाई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें – विकसित भारत संकल्प यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केस दर्ज कराने के बाद आरोपी उसे जान से मारने और बच्चे के अपहरण की धमकी दी थी। जिस पर पीडि़ता की तरफ से फिर से 17 जुलाई 23 में बासनी थाने में केस दर्ज करवाया गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। आरोपी और उसके भाई द्वारा महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था,जिस केस को लेकर वे उसे बारबार धमका रहे थे। आरोपियों की केस में कई बार कोर्ट से जमानते खारिज हो गई। जिस पर उपेंद्र पुरी को 30 नवंबर 23 को जेल भेजने के आदेश दे दिए गए। आरोपी की धमकियों से दुखी होकर पीडि़ता भगत की कोठी थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान पर रहने लगी। 14-17 दिसम्बर 23 के बीच में उसके मोबाइल पर कॉल आया और खुद को उपेंद्र पुरी बताते हुए जेल से मोबाइल पर बात की। आरोपी ने उसके साथ फिर से गैंग रेप की धमकी के साथ बच्चे के जान की धमकी दी। पीडि़ता की तरफ से अब भगत की कोठी थाने में केस दर्ज करवाया गया है। धमकी के चलते उसका बच्चा स्कूल भी नहीं जा पा रहा है और वह खुद भी मानसिक रूप से परेशानी में आकर बीमार होने लगी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026