Doordrishti News Logo

ब्लू सिटी हैरिटेज वॉक बना शहर की अलग से पहचान,29 को हैरिटेज वॉक रवाना होगी

जोधपुर,शहर की विरासत को नजदीक से जानने आमजन और टूरिस्ट को उसके प्रति ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए उड़ान फाउंडेशन और एफएफओआई ब्लड डोनर्स ग्रुप ने एक पहल की है। शहर में पहली बार ब्लू सिटी हैरिटेज वॉक का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें शहर के प्रमुख विरासत स्थल के बारे में एक्स्पर्ट के जरिये जानकारी दी जा रही है। टूरिज्म को परकोटा शहर का हैरिटेज राउंड भी नि:शुल्क रहेगा।

ये भी पढ़ें- जोधपुर के शहीद सुखाराम की देह पंचतत्व में विलीन 

उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि यह हैरिटेज वॉक घंटाघर से 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे रवाना होगी। शहर के प्रमुख विरासत स्थल को कवर करेगी। इसका उद्देश्य शहर की नई पीढ़ी और यहां आने वाले पर्यटकों को विरासत स्थल के बारे में जानकारी देना है।

जोधपुर की पहचान ब्लू सिटी से है। असली ब्लू सिटी देखने से कई बार पर्यटक वंचित रह जाते हैं। यह पहला प्रयास है जिसमें यह पूरा टूर नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाले लोगों को एक नया अनुभव मिलेगा।

दो घंटे की वॉक में मिलेगी सभी जानकारियां

तकरीनब दो घंटे की इस वॉक में पर्यटकों को वह सभी जानकारी मिलेगी जिसके बारे में वह अब तक अनजान हैं। इसके साथ ही पारम्परिक मारवाड़ी आयोजन भी होंगे। इसमें शहरवासी सपरिवार शामिल हो सकेंगे। एफएफओआई ब्लड डोनर्स ग्रुप के आदर्श शर्मा,पार्षद धीरज चौहान,हितेश गौड़,दुष्यंत व्यास, कपिल प्रजापत,मनीष गौड़,देवेश माखीजानि अन्य इसकी तैयारियों में जुटे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026