जोधपुर, मंडोर गऊ घाटी स्थित रामदेव मंदिर परिसर में श्रीश्री 1008 परमहंस प्रकाशपुरी महाराज की 39वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सगर वंशी ओड़ राजपूत समाज की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर संयोजक पुखराज ओड़ और गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में कोरोना गाइड लाइंन की पालना करते हुए 35 रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। जिसमें उम्मेद अस्पताल की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण किया।

शिविर में बतौर अतिथि नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा, उत्तर के उपमहापौर अब्दुल करीम जानी, वार्ड 80 की पार्षद सुमन मेघवाल, पूर्व पार्षद मुकेश गहलोत, संजय कच्छवाह और लता काटिवाल सहित महिला मंडल उपस्थित थे। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को एन-95 मास्क और सैनेटाईजर भेंट किए गए।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

