- पुलिस का डेकॉय ऑपरेशन
- 12 कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई
जोधपुर, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन के आदेश के बाद कमिश्नरेट एरिया में डेकॉय ऑपरेशन किया गया। रात को शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की नो एंट्री की जांच की गई। जिसमें डेकॉय ऑपरेशन के तहत कुल 12 कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एएसआई पप्पाराम ने डेकॉय टीम से अनुचित लाभ ले लिया। जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। अब एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।
12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
कमिश्नरेट में लगे नाकों की नो एंट्री की जांच की गई थी। जिसमें डेकॉय ऑपरेशन के दौरान पाई गई अनियमिताओं के लिए कुल 12कार्मिकों के खिलाफ राजस्थान सेवा आचरण नियम के तहत विभागीय कार्रवाई हुई। इसमें 6 कार्मिक कोरोना ड्यूटी के लिए बनाए गए नाकों पर तैनात थे। जिनमें एक एएसआई को निलंबित किया गया।
ईमानदारी व ड्यूटी के प्रति कार्यनिष्ठा रखने वाले 11 पुलिस कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। 20 पुलिस कर्मियों का नाकाबंदी में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। 6 पुलिस कर्मियों को लिखित में चेतावनी दी गई है। नाकाबंदी में तैनात 11 होमगार्ड को भी नियमानुसार कार्रवाई के लिए कमांडेंट होमगार्ड को लिखा गया है। जिनके ऊपर भी जल्द कार्रवाई होगी।
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

