रोडवेज बस में अवैध डोडा पोस्त की तस्करी,एक गिरफ्तार
नाबालिग को लिया संरक्षण में
जोधपुर, शहर की डांगियावास पुलिस ने शनिवार की सुबह रोडवेज में सवार एक युवक को अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक नाबालिग भी था। जिसे पुलिस ने संरक्षण में लिया। कार्यवाहक थानाधिकारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक शिवहरे ने बताया कि सुबह मुखबिरी सूचना मिली कि रोडवेज में एक व्यक्ति अवैध रूप से डोडा पोस्त लेकर आ रहा है।
इस पर पुलिस की टीम ने डांगियवास हलके में रोडवेज बस को रूकवा कर युवक की तलाशी ली। तब उसके पास से 5 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। उसके साथ में एक बालक भी था। जिसे संरक्षण में लिया गया। आरोपी युवक पीपाड़ शहर निवासी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

