Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए जन अनुशासन पखवाड़ा के तीसरे दिन जोधपुर शहर में कुछ असर नजर आया। यहां आज सड़क़ों पर ट्रैफिक कम नजर आया। हालांकि आज रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश था इसलिए भी ऑफिसों व बैंकों में जाने वाले लोग घरों में रहे। इस कारण आज सड़क़ों पर भीड़ कम दिखाई दी। इधर पुलिस भी आज सख्त नजर आई।

पुलिस ने मुख्य मार्गों पर बेरिकेट्स व अवरोधक लगाकार रास्ते बंद कर दिए और वहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को पूछताछ के बाद जाने दिया गया। बिना कारण घूम रहे वाहन चालकों के चालान काटे गए। इधर जन अनुशासन पखवाड़ा की गाइडलाइन का अभी भी दुकानदार पालना नहीं कर रहे हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद भी वे दुकानें खुली रख रहे हैं। इसको लेकर डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव आज स्वयं मार्केट में उतरे। उन्होंने बाजारों में घूम-घूमकर दुकानें बंद करवाई और दुकानदारों को पाबंद किया।

जोधपुर शहर में पिछले दो दिन से जन अनुशासन पखवाड़ा की गाइडलाइन का असर नजर नहीं आ रहा था। शहरवासी अनुशासन में दिखाई नहीं दे रहे थे। पुलिस ने भी सख्ती बरतना शुरू नहीं किया था। जोधपुर कमिश्नरेट ने जरूरी सामानों की दुकानें खोलने की समय सीमा निर्धारित की थी लेकिन अधिकांश दुकानदार उसके बाद तक दुकानें खोलकर बैठे थे। आज सुबह भी ऐसे ही हालात थे, इन दुकानों पर आज भी भीड़ दिखाई दी। सुबह ग्यारह बजे तक भीड़ को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था। ग्यारह बजे के बाद पुलिस हरकत में आई। भीड़ को देखते हुए डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव ने स्वयं कमान संभाली। उन्होंने नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर के साथ कई बाजारों का जायजा लिया और खुली दुकानें बंद करवाई। दुकानदारों को निर्धारित समय सीमा में दुकानें खोलने के लिए पाबंद किया। इस दौरान निगम की टीम ने घंटाघर सहित कई स्थानों पर सामान भी जब्त किया। इस दौरान कई व्यापारियों ने डीसीपी से दुकानों को खोलने की समय सीमा बढ़ाने की मांग भी की।

इधर पुलिस ने अब रास्तों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आज नई सड़क़, सोजती गेट सहित कुछ अन्य प्रमुख मार्गों पर बढ़ती आवाजाही को कम करने के लिए बेरिकेट्स व अवरोधक लगा दिए। यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों और राहगिरों से पूछताछ की गई और उनके पास, आई कार्ड आदि चैक किए गए। बिना वाजिब कारण के बेवजह घूम रहे लोगों के चालान काटे जा रहे है। कुछ लोगों को हिदायत देकर घर जाने दिया गया। इसके बाद इन सड़क़ों पर ट्रैफिक कम दिखाई दिया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026