Doordrishti News Logo
  • राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह का संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आव्हान
  • भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसेवा दूसरे दलों के लिए भी अनुकरणीय
  • प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक में जोधपुर से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी

जोधपुर, शहर भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के सानिध्य में जोधपुर से ही प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में जुड़े। जोशी ने कोविड के समय में जोधपुर में किए गए संगठन के सेवा कार्यों और अन्य गतिविधियों से प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह को अवगत करवाया।

कोरोना विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ता

बैठक में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, महापौर वनीता सेठ, विधायक सूर्य कांता व्यास, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, महिला प्रदेश महामंत्री इंद्रा राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशि प्रजापत, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम डागा, जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा, महेंद्र मेघवाल,अचल सिंह मेड़तिया, विकास चाडा, संदीप हर्ष, रफिक लोहार और जिले के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

कोरोना विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा मुख्यालय जयपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल पर आयोजित की गई। इसमें जोधपुर शहर जिला भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता और वर्चुअल आधार से जुड़े। इस हाईब्रीड बैठक में संगठन के कार्यों की सराहना की गई। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से जयपुर पहुंचे।

>>> दिल्ली पब्लिक प्राइमरी विद्यालय में सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कोरोना की राष्ट्रव्यापी चुनौती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किस तरह जन समर्थन का साथ लेकर हल किया जा रहा है, विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Click now for Surprising Deal’s👆

वर्तमान दशा और दिशा पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने विचार रखे। उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा।
राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने संगठन ही सेवा के कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य किया है।

प्रधानमन्त्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान में कोविड के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कर चुके हैं। इससे पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोरोना महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक में शेखावत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक सिपाही कोरोना के विरुद्ध युद्ध में जनता की ढाल बनकर डटा रहा।

कार्यकर्ताओं को मिल रहा जनस्नेह इसका प्रमाण है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोविड की विभीषिका के काल में निःस्वार्थ जनसेवा कर राजनीति का जो वास्तविक उद्देश्य प्रस्तुत किया है, वह दूसरे दलों के लिए भी अनुकरणीय है।

Click shop now 👆

उन्होंने कहा कि राज्य में विपक्ष में रहकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों में कांग्रेस की सरकार से तुलना नहीं की। भाजपा का प्रत्येक सिपाही कोरोना के विरुद्ध युद्ध मैदान में जनता की ढाल बनकर डटा रहा। निश्चित ही जनता भाजपा पर और भी अधिक भरोसा करने लगी है। शेखावत ने कहा कि भाजपा ने आपदा में जनसेवा को ही अवसर के रूप में दृष्टिगत किया।

इससे पहले, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी व अशोक परनामी ने दीप प्रज्वलित कर प्रदेश कार्यसमिति का शुभारंभ किया। सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया।

See the great offers ☝️

राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया

शेखावत ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मास्टर सुंदर सिंह भंडारी कीजन्मशती पर आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि ‘मास्टर सा’ द्वारा शुरू की गई निःस्वार्थ जनसेवा की परंपरा का पालन करना और उनके द्वारा सींची गई पार्टी का हिस्सा होना परम सौभाग्य का विषय है।

>>> अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोवर, रेंजर, स्काउट-गाइड व एनसीसी स्टूडेन्ट्स ने की शिरकत

Click shop now👆

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026