Doordrishti News Logo

वकीलों के आंदोन को भाजपा सचेतक ने दिया समर्थन

भाजपा विधायक दल की बैठक में करेंगे चर्चा

जोधपुर,प्रदेश में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन को भाजपा विधायक दल के सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने भी समर्थन दिया है। गर्ग ने इस मुद्दे पर विधानसभा में भी अधिवक्ताओं की आवाज बुलंद करने का भरोसा दिलाया।

राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि भंसाली से वार्ता के बाद गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल घोषणाओं की लॉलीपॉप थमाती है,धरातल पर कोई काम नहीं होता। एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना कांग्रेस के चुनाव पूर्व के घोषणा पत्र का हिस्सा था, लेकिन सितम्बर 2018 से कांग्रेस सरकार ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट के मसौदे को ठण्डे बस्ते में डाल रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्यायालयों का कामकाज ठप पड़ा है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं अधिवक्ता होने के बावजूद वकीलों की जायज मांग को अनदेखा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- एसी एकेडमी में यूफोरिया मेला आयोजित

उन्होंने लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भंसाली को भरोसा दिलाया कि वे मंगलवार 28 फरवरी को सवेरे आयोजित होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में इस विषय को रखेंगे और सभी विधायकों की सहमति एवं सभी से चर्चा के बाद विधानसभा में भी वकीलों की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने खुद को व्यक्तिगत रूप से अधिवक्ताओं के आंदोलन के साथ बताया।

इधर,लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि भंसाली ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट के लिए भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग का अनुरोध किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026