Doordrishti News Logo

एसी एकेडमी में यूफोरिया मेला आयोजित

जोधपुर,कमला नेहरू नगर स्थित एसी एकेडमी में नई शिक्षा नीति को अंगीकार करते हुए विद्यार्थियों में सृजनशीलता व सामाजिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए यूफोरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के मुख्य सचिव ओमप्रकाश पंवार व दिनेश जोशी व गणेश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें- ओल्ड कैम्पस में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव बनाओ,राशि मैं उपलब्ध कराऊंगा-शेखावत

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित खाद्य पदार्थो,खेलों व अन्य उत्पादों की दुकाने लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई,जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साह से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: