पुण्यतिथि भैरों सिंह को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुण्यतिथि भैरों सिंह को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि। भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरासिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर में रातानाडा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन सेवा,संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि शेखावत की कार्यशैली और जनसंपर्क आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत ने राजस्थान की राजनीति को नई दिशा देने के साथ सुशासन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने गरीब,किसान और आमजन के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राजनीति में आदर्श स्थापित किए।

जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया ने कहा कि उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल,सौम्य एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाला था। उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया।

जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत का जीवन युवाओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके सिद्धांत,विचार और संगठन के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमावत,जिला महामंत्री गौरव जैन,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,मेघराज लोहिया,पवन आसोपा,राकेश बागरेचा,अजय त्रिवेदी,कैलाश गौड़,शशि प्रजापत,राम प्रकाश चौधरी, संपत सिंह,माधवी सोलंकी, रणजीत सिंह ज्याणी,हरि सिंह, सुनील भाटी,पंकज भाटी, अमित सिंघाटिया,पूजा सुराणा, राजेश सिंह कच्छवाह,मनीष शर्मा,रानूलाल राठी, जगदीश नायक,संजू व्यास सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,मंडल पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी, पार्षद,पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।