Doordrishti News Logo

जोधपुर, नगर निगम जोधपुर दक्षिण के वार्ड नम्बर 55 के पार्षद अनिल कुमार प्रजापत का स्वागत अभिनन्द समारोह सरदारपुरा स्थित खारड़िया बास में वार्डवासियों द्वारा आायोजित किया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि यह स्वागत अभिनन्द समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का पार्टी का दुपट्टा, माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निगम में भाजपा का बोर्ड कार्य कर्ताओं की मेहनत बना है। उन्ही की बदौलत भाजपा ने विजय प्राप्त की है। कार्यकर्ता बूथ ईकाई को मजबूत बनाने का काम करें ताकि आने वाले समय में बूथ इतना मजबूत हो जाये कि कैसी भी पार्टी सामने क्यों ना आये विजय हमेशा भाजपा की हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिये है जिसमें धारा 370, राम मन्दिर, तीन तलाक उल्लेखनीय है। जोशी ने कहा कि तमाम विपक्षी पार्टीयां प्रधानमंत्री को हरा नहीं पायी इसलिये वे देश के विकास की गति को रोकने के लिये किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है ना कि परिवारवाद की पार्टी है। जिसमें कोई भी सामान्य कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। स्वागत अभिनन्दन समारोह में नगर नगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लड्डा, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खीचीं, मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, रमेश भाटी, देवज्ञ जांगिड, राकेश बागरेचा, राम स्वरूप प्रजापत, घनश्याम भाटी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, संगीता सोतवाल, मुकेश लोढा, नरेन्द्र फितानी, दीपक माथुर, कन्हैयालाल रांकावत, दीपक नरेन्द्र वर्मा, रविन्द्र परिहार, अशोक भाटी मौजुद थे।

Related posts:

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026